{"_id":"609989fa8ebc3e13ce5c89b1","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5776263104","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब न मिलने पर एडीओ पंचायत का हंगामा, लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब न मिलने पर एडीओ पंचायत का हंगामा, लोगों ने पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। शहर के अटकोनवा चौराहे पर बंदी के दौरान शराब खरीदने को लेकर एडीओ पंचायत ने जमकर हंगामा काटा। आरोप है कि वह नशे में दुकान के बगल में किसी के घर में घुस गए, जिससे गुस्साए लोगों ने एडीओ पंचायत को जमकर पीटा। मौका पाकर एडीओ पंचायत घटनास्थल से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कानूनगोपुरा निवासी आशुतोष पांडेय एडीओ पंचायत के पद पर सीतापुर जिले में तैनात हैं। इनकी ड्यूटी सीतापुर में लगी हुई थी। ड्यूटी समाप्ति के बाद यह बहराइच आए हुए थे। बताया जाता है कि बंदी के दौरान भी यह शराब लेने के लिए अटकोनवा चौराहे पर रविवार की रात लगभग 10.30 बजे पहुंचे थे। आरोप है कि शराब न मिलने पर एडीओ पंचायत ने जबरदस्त हंगामा काटा।
दुकान के पास स्थित शिवम जायसवाल के घर में घुस गए, जिससे गुस्साए परिजन व आसपास के लोगों ने एडीओ पंचायत की पिटाई कर दी। भीड़ ने एडीओ पंचायत की इतनी पिटाई की कि वह खून से लथपथ हो गए। सूचना पर पहुंचे नगर कोतवाल निखिल श्रीवास्तव ने मामले को शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि एडीओ पंचायत के साथ आए सौरभ पांडेय की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ व शिवम जायसवाल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।