फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सोमवार तक लॉकडाउन बढ़ा, घरों में कैद आबादी की बढ़ी परेशानी

Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
bahraich
बहराइच। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का फैसला ले लिया है। इस बार सरकार ने 10 मई की सुबह तक लॉकडाउन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। लॉकडाउन बढ़ने की जानकारी पर लोग घर के रोजमर्रा के जरुरी सामान को लेकर परेशान दिखे। सड़कों पर सामान खरीदने के लिए लोग निकले। मगर बाजार में सन्नाटा देख वापस लौट गए। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से कालाबाजारी के आसार बढ़ गए है। लोग दुकानें बंद करके अधिक दामों पर सामान को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर रोक लगाने के लिए एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। 10 मई तक सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। सोमवार सुबह सात बजे के बाद ही अब आवागमन शुरू हो सकेगा। इस दौरान आवाश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लॉकडाउन बढ़ने की खबर सुनते ही लोग घरों में खत्म हो रहे सामान को लेकर परेशान नजर आए। बुधवार को दोपहर बाद सड़कों पर लोगों का अधिक आवागमन शुरू हुआ। किराने के सामान को लेकर लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

डिगिहा तिराहे पर सामान खरीदकर वापस जा रहे छावनी निवासी रवींद्र ने बताया कि गली की एक दुकान थी। वह बाहर बैठकर सामान नोट करने के बाद सामान लाकर दे रहे हैं। बस सामानों पर दो-चार रूपये अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि बढ़ने से कालाबाजारी बढ़ने के आसार तेज हो गए हैं। जिला प्रशासन के सामने कालाबाजारी को रोकना चुनौती होगा। वहीं अचानक बढ़ाए गए लॉकडाउन को लेकर जनपदवासियों के बीच संशय के भी हालात हैं। लोग रोजमर्रा के सामान न मिलने से परेशान दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं में छूट का निर्णय लिया है। मगर प्रशासन की ओर से मोहल्लों में जरुरी सामानों की आपूर्ति के लिए कोई प्लान नहीं तैयार किया गया है। ऐसे में घरों में कैद हुई आबादी के सामने जरुरी सामानों की किल्लत पैदा हो गई है। व्यापार मंडल ने भी अभी तक आपूर्ति को लेकर कोई पहल नहीं शुरु की है। पांच दिनों से घरों में कैद लोगों को अब सामान को अधिक दामों पर खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

रिसिया। रिसिया बाजार में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक प्रेम प्रकाश पांडेय ने पुलिस कर्मियों के साथ मार्च किया। उन्होंने मोहल्ला ऋषिभूमि, इंदिरानगर आदि में बाजार का निरीक्षण करते हुए बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संक्रमण को खत्म करने के लिए सचेत और सतर्क रहने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed