{"_id":"608c40fb8ebc3eb92d46aa57","slug":"bahraich-bahraich-news-lko5763636108","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक पड़ते रहे वोट, 70.66 फीसदी हुआ मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक पड़ते रहे वोट, 70.66 फीसदी हुआ मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के लिए बृहस्पतिवार देर रात तक वोट डाले जाते रहे। इसके बाद मिली जानकारी के अनुसार, जिले में 70.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। स्ट्रांगरूम में सुबह तक पीठासीन अधिकारी मतपेटिकाएं जमा करने के लिए पहुंचते रहे। अफसर भी जायजा लेते रहे।
पंचायत चुनाव के लिए जिले के चौदह विकास खंडों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ था। छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान का दौर देर रात तक चला। करीब 60 से अधिक मतदान केंद्रों पर रात दस बजे तक मतदान होता रहा। गहमागहमी का माहौल रहा। देर रात को पीठासीन अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ मतपेटिकाएं जमा करने के लिए स्ट्रांग रूम तक पहुंचते रहे। डीएम शंभु कुमार और एसपी सुजाता सिंह भी रात तक मतदान पर नजर बनाए रखे। जिले में देर रात तक मतपेटिकाएं जमा होने के बाद मतदान की स्थिति साफ हो सकी। 70.66 प्रतिशत मतदाताओं ने पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रतिशत
विकास खंड मतदान
नवाबगंज 70.3
मिहींपुरवा 65.48
रिसिया 69.78
बलहा 66.52
महसी 72.97
शिवपुर 69.61
तेजवापुर 73.27
चित्तौरा 70.21
पयागपुर 72.52
विशेश्वरगंज 71.01
हुजूरपुर 75.23
फखरपुर 69.44
कैसरगंज 73.47
जरवल 69.68