फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

मतपत्र पर मुहर लगाने के विवाद को लेकर पीठासीन अधिकारी को बनाया बंधक

Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
bahraich
रानीपुर/पयागपुर। रानीपुर के भंभरपुर में मतपत्र पर मुहर लगाने को लेकर विवाद हुआ। पीठासीन अधिकारी को बंधक बना लिया गया। तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। लखाई पुतलीतारा में मतपत्र से चुनाव चिन्ह फाड़ने को लेकर विवाद हुआ। जिस पर पुलिस ने लाठियां भांजी। सुहेलवा में भी विवाद के हालात रहे।
विज्ञापन

रानीपुर थाना अंतर्गत भंभरपुर में गुरुवार को मतदान हो रहा था। देर शाम एक पीठासीन अधिकारी पर प्रत्याशी ने मतपत्र में विपक्षी के आगे मुहर लगाने का आरोप लगाया। जसके बाद ग्रामीणों व समर्थकों ने पीठासीन अधिकारी को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर एसओ रानीपुर योगेंद्र कुमार, देहात कोतवाल प्रेम सिंह चौहान, हुजूरपुर एसओ आरपी यादव आदि मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक मतपेटिकाएं सील न हो सकीं। उधर पयागपुर के लखाई पुतलीतारा में दो प्रत्याशियों के बीच मतपत्र को लेकर विवाद हुआ। एक प्रत्याशी ने पीठासीन पर चुनाव चिन्ह फाड़कर विपक्षी प्रत्याशी को जिताने का अंदेशा जताते हुए आरोप लगाया। सूचना पाकर पहुंचे एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। यहां देर रात तक मतदान जारी रहा। डेरवा हरिवंशपुर व रोहिनीभारी में फर्जी मतदान को लेकर बवाल रहा। सुहेलवा में एक मतदाता अपने साथ मतपत्र को लेकर बाहर चला आया। जिस पर लोगों ने बाहर से मुहर लगाकर मतपेटिका में डालने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पयागपुर के ही बनियागांव में पीठासीन अधिकारी गजेंद्र सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। सूचना पाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर में भर्ती कराया गया। करीब तीन घंटे के बाद उनको घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed