फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   bahraich

सुजाता सिंह बनीं बहराइच की एसपी, विपिन सुल्तानपुर स्थानांतरित

Fri, 26 Mar 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
bahraich
26 बीएचआर 12 - बहराइच की नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। 13 महीने से जिले की कमान संभाल रहे एसपी विपिन मिश्रा का तबादला सुल्तानपुर कर दिया गया है। अब बहराइच की नई एसपी सुजाता सिंह होंगी। उनकी तैनाती लखनऊ पीएसी में थी। वह 2012 बैच की आईपीएस हैं।
विज्ञापन

एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने जिले की कमान 22 फरवरी, 2020 को संभाली थी। 13 माह के कार्यकाल में वह कई बार विवादों में भी आए। हर बार शासन से निकलने वाली तबादला सूची में उनके नाम की चर्चा बनी रही। बृहस्पतिवार देर रात चर्चाओं पर विराम लगा और शासन ने एसपी विपिन मिश्रा का तबादला सुल्तानपुर कर दिया। एसपी ने 13 माह की पारी को शानदार बताया। अब जिले की नई कप्तान 2012 बैच की आईपीएस सुजाता सिंह होगी। बताया जाता है कि सुजाता सिंह काफी तेज-तर्रार आईपीएस में शुमार हैं। एसपी विपिन मिश्रा ने जिले में तैनाती के दौरान गोहत्याओं पर पूरी तरह से अंकुश लगाने में सफलता हासिल की थी। वहीं, कई अनसुलझे मामलों के खुलासे में भी उनकी मेहनत रंग लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed