फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   baharaich 316 vidhan sabha 2022

चुनावी रण सजकर तैयार, पहले दिन नामांकन से रहा परहेज

Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
baharaich 316 vidhan sabha 2022
बहराइच। विधानसभा चुनाव के लिए रणक्षेत्र सज चुका है। हालांकि, नामांकन के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। सपा से नानपारा के उम्मीदवार ने नामांकन कराने को लेकर पूरी तैयारियां कर ली थीं, लेकिन अचानक दोपहर में इंकार कर दिया। वहीं, नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रही। डीएम व एसपी ने नामांकन स्थल से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य पटलों का निरीक्षण किया। चाक-चौबंद व्यवस्था देखकर डीएम व एसपी के चेहरे पर मुस्कान बनी रही।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव जिले में पांचवें चरण में है। नामांकन प्रक्रिया एक फरवरी से शुरू हो चुकी है। नामांकन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंगलवार सुबह 10 बजे से ही सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे। नामांकन कराने का समय सुबह 10 बजे से लेकर तीन बजे तक निर्धारण किया गया है। नामांकन के पहले दिन मंगलवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। वहीं, समाजवादी पार्टी की नानपारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार माधुरी वर्मा ने नामांकन कराने की तैयारी सुबह से ही शुरू कर दी थी। नामांकन कराने की सूचना पर जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे तक यह कयास लगाया जाता रहा कि नानपारा की उम्मीदवार नामांकन कराने आएंगी, लेकिन ढाई बजते ही नामांकन कराने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने बताया कि नामांकन कराने को लेकर तैयारियां पूरी थीं, लेकिन कुछ कागजात पूरे नहीं हो सके जिससे मंगलवार को होने वाले नामांकन कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। अगली तिथि पर विचार कर नामांकन कराया जाएगा। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर शहर के महिला पीजी कॉलेज के सामने, कलेक्ट्रेट के आगे, किसान पीजी कॉलेज व नगर कोतवाली के पास बैरियर बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर बैरियर पर दरोगा व सिपाही मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार को अमावस्या थी। बताया जाता है कि हिंदू धर्म में लोग अमावस्या व उसके दूसरे दिन को शुभ नहीं मानते हैं। चर्चा है कि इसी कारण मंगलवार को प्रत्याशियों ने नामांकन नहीं कराया। चर्चा तो यहां तक भी है कि अमावस्या के दूसरे दिन को भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में लोग शुभ कार्य नहीं करते है इसलिए हो सकता है कि बुधवार को भी प्रत्याशी नामांकन कराने न पहुंचें।

नामांकन प्रक्रिया को लेकर पूरी तैयारी रही। पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं कराया। सभी प्रत्याशियों से अपील की गई है कि कोविड नियमों का पालन करते हुए ही नामांकन कराने कलेक्ट्रेट पहुंचें। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
- डॉ. दिनेश चंद्र, डीएम, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed