फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baby girl kidnapped in Nanihal

ननिहाल में आई बच्ची का अपहरण

Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Baby girl kidnapped in Nanihal
रामगांव थानाक्षेत्र में बच्ची के अपहरण के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करतीं एसपी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र में नानी के घर आई ढाई साल की बच्ची का अपहरण हो गया। मासूम बच्ची के गायब होने के बाद परिवारीजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में उसे बहुत ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। थक हार कर परिवारीजनों ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची के परिवारीजनों की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। एसपी ने भी पीड़िता के परिवारीजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि पुलिस जल्द ही बच्ची को ढूंढ़ निकालेगी। परिवारीजनों ने बच्ची के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र में ढाई साल की मासूम बच्ची मां-बाप के साथ रविवार को नानी के घर आई थी। शाम को वह नानी व परिवार के अन्य लोगों के साथ घर से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में सब्जी लाने गई थी। बताया जाता है कि बच्ची खेत में खेलते-खेलते संदिग्ध हालात में गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची खेत में नहीं दिखी तो परिवारीजनों ने सोचा कि वह खेलते हुए घर चली गई होगी। लेकिन जब परिवारीजन शाम को घर पहुंचे तो देखा कि बच्ची वहां नहीं आई थी। इस पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आसपास व गांव में जाकर बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा। परिवारीजनों ने घटना की सूचना थाने पर जाकर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार को एसपी सुजाता सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिवारीजनों से वार्ता की। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही बच्ची को खोज लिया जाएगा।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका
बच्ची के अपहरण होने के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची के परिवारजनों को आशंका है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। बच्ची की मां बार-बार बेहोश हो जा रही है। होश आने पर मां सिर्फ बच्ची को देखने के लिए खोजने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमें गठित
रामगांव थाना क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची के अपहरण का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर घटना स्थल का निरीक्षण कर तीन टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही बच्ची को खोज कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -सुजाता सिंह, एसपी बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed