फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Baby died in Bahraich

मासूम बेटी को जन्म लेते ही फेंका

Wed, 04 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Baby died in Bahraich
बेटियों के प्रति मानसिकता बदल नहीं पा रही है। बेटियां बोझ न बनें, इस दूषित मानसिकता से अभी भी लोग ग्रसित हैं। जिसके चलते बुधवार को कड़ाके की ठंड में जन्म लेते ही मासूम बेटी को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मौके पर ही दफन करवा दिया।
विज्ञापन


बेटा और बेटी में फर्क न करने के संदेश दिए जाते हैं। बेटियां बढ़ चढ़कर परिवार का नाम भी रोशन कर रही हैं। इसके बावजूद दूषित मानसिकता उनकी दुश्मन बनी हुई है। बुधवार सुबह 11 बजे के आसपास कुछ लोगों ने एक नवजात बच्ची का शव बख्शीपुरा रेलवे क्रॉसिंग के निकट पड़ा देखा।
विज्ञापन


शरीर ठंड के चलते पूरी तरह ऐंठ गया था। लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की औपचारिकताएं निभाईं। फिर मासूम के शव को कुछ दूरी पर दफन करवा दिया। गौरतलब हो कि पांच दिन पूर्व भी रेलवे लाइन के किनारे घटनास्थल से आधा किलोमीटर की दूरी पर एक मासूम का शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed