फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   B.Sc student dies of snakebite in Bahraich

Bahraich: बीएससी के छात्र को सांप ने काटा, फसल में लग रहा था पानी; हुई मौत

Thu, 11 Apr 2024 11:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 11 Apr 2024 11:02 PM IST
सार

बहराइच में एक बीएससी छात्र की सर्पदंश की वजह से मौत हो गई। खेत पर फसल में पानी लग रहा था। यह मामला खैरीघाट के ललुआ गांव का है।

विज्ञापन
B.Sc student dies of snakebite in Bahraich
छात्र की सर्पदंश से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेत पर खड़ी फसल में पानी लगाने गए बीएससी के छात्र को सांप डस लिया। परिजनों को जानकारी होने पर आनन फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


खैरी घाट थाना क्षेत्र के ललुआ गांव निवासी किसान निरंजन सिंह के 18 वर्षीय पुत्र सत्यवीर सिंह को बुधवार की दोपहर खेत पर काम करते समय सांप ने डस लिया। उपचार के दौरान उसने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया की वह बहराइच स्थित केडीसी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। दो भाई एक बहन में दूसरे नंबर का था। पिता खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने आया था घर
परिजनों ने बताया कि सत्यवीर पढ़ाई लिखाई में मेधावी था। बुधवार को ही शहर से गांव परिवार में तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed