{"_id":"6005c0888ebc3e340058ac51","slug":"ayushman-card-made-of-2-32-lakh-people-14-326-treated-only-bahraich-news-lko560530793","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.32 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड, 14,326 ने ही कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.32 लाख लोगों के बने आयुष्मान कार्ड, 14,326 ने ही कराया इलाज
विज्ञापन
बहराइच। जिले में अब तक 2.32 लाख लोगों ने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। जबकि महज 14326 कार्ड धारकों ने इसका लाभ लिया है। जिले को 12 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया गया था। वहीं कार्ड बनवाने में सुस्ती देख इनका लक्ष्य कब पूरा होगा, इसका जवाब स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
जिले में स्वास्थ्य विभाग को लगभग 12 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। इसका शुभारंभ अक्तूबर 2018 में हुआ था। अब तक 2.32 लाख लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। जबकि मात्र 14326 कार्ड धारकों ने अब तक इलाज करवाया है। कार्ड बनाने की रफ्तार धीमी होने का जवाब भी स्वास्थ्य विभाग के पास भी नहीं है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड योजना के प्रभारी डॉ. पीयूष मोहन मिश्रा ने बताया कि जिले के आठ प्राईवेट अस्पताल और मेडिकल कालेज के साथ सीएचसी में कार्डधारक पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में करवा सकते हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला समन्वयक डॉ. पीयूष मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2018 के अक्तूबर माह से प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड बनना शुरू हुआ है। ऐसे में जनवरी 2021 तक 2.32 लाख लोगों का कार्ड बन चुका है।
जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज, कैसरगंज और नानपारा सीएचसी के अलावा प्राईवेट अस्पताल बद्री विशाल अस्पताल, महेश चिल्ड्रेन पॉली क्लीनिक, इंडिया हास्पिटल, हिंदुस्तान अस्पताल, रैनबो, हास्पिटल, कैसरगंज में स्थित आलिया नर्सिंगहोम और रिसिया में स्थित मुस्तफा अस्पताल में इलाज करा सकते हैं।