{"_id":"684c979f269b51c8bb05e1b9","slug":"aunt-and-nephew-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-bahraich-news-c-98-1-slko1011-132127-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत
Sat, 14 Jun 2025 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
पयागपुर/खुटेहना (बहराइच)। श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र के मसढ़ी शुकुलपुरवा निवासी विजय प्रकाश उर्फ वैरागी (40) व उनकी बुआ पयागपुर के सोहरियांवा निवासी श्यामा देवी (65) की शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौत की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पयागपुर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सीएचसी पयागपुर पहुंचे मृतकों के परिजनों ने बताया कि श्यामा देवी बीते दिनों अपने मायके शुकुलपुुरवा आई थीं। वहां से शुक्रवार को वह भतीजे विजय प्रकाश के साथ अपने घर सोहरियांवा वापस लौट रही थीं। इस दौरान गिलौला-खुटेहना मार्ग पर पयागपुर क्षेत्र के अरकापुर के पास उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से विजय प्रकाश की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बुआ भतीजे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खुटेहना चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय ने उन्हेंं सीएचसी पयागपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी करुणाकर पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्च्युरी भेजा गया है।