{"_id":"37bf17fc46ce05069d2a25413b27a1b2","slug":"attack-of-leopard-on-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे बालक पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे बालक पर तेंदुए का हमला
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 20 Jul 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। लोहरा कारीकोट गांव में सोमवार सुबह जंगल से निकलकर एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुस गया और चारपाई पर सो रहे बालक पर हमला कर दिया।
परिवारीजन और ग्रामीणों के शोर मचाने पर किसी तरह तेंदुआ जंगल की ओर गया। घायल बालक को पीएचसी सुजौली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत लोहरा कारीकोट गांव जंगल से सटा है।
सोमवार भोर में गांव निवासी चंदर के परिवार के सदस्य उठ गए थे जबकि चंदर का आठ वर्षीय पुत्र राजेंद्र आंगन में चारपाई पर सो रहा था।
इसी दौरान एक तेंदुआ छलांग लगाकर घर में घुस गया और राजेंद्र पर झपट्टा मारा। वह उसे घसीटकर जब ले जाने का प्रयास कर रहा था तभी राजेंद्र की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े।
गांव के लोगों ने भी हांका लगाना शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह तेंदुआ राजेंद्र को छोड़कर जंगल की ओर गया, तब तक राजेंद्र बेहोश हो चुका था।
रेंज कार्यालय को सूचना देकर आननफानन लहूलुहान बालक को सुजौली पीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा रेफर कर दिया है।
वन क्षेत्राधिकारी गयादीन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि बालक का इलाज करवाया जा रहा है। अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।