{"_id":"05fb6ab682bbd8c0b4973937a5cee218","slug":"attack-of-crocodile-on-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे मगरमच्छ ने महिला का हाथ चबाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे मगरमच्छ ने महिला का हाथ चबाया
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। गंगापुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में मंगलवार रात मगरमच्छ घुस गया और सो रही महिला का हाथ चबा लिया। शोर सुनकर परिवारीजन और आस पड़ोस के लोग दौड़े।
मगरमच्छ को काबू में कर महिला की जान बचाई गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को खजुरा नाले में छोड़ा है। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया है।
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत गंगापुर गांव जंगल के पास है। कुछ दूरी पर नहर व बरसाती नाले भी हैं। यहीं से निकलकर एक मगरमच्छ रात में गांव निवासी जमुना प्रसाद उर्फ हीरालाल के घर में घुस गया।
विज्ञापन
उसने चारपाई पर सो रही जमुना प्रसाद की पत्नी मीना (35) पर का हाथ जबड़े में भर लिया। मीना की चीख पर परिवारीजन और आस-पड़ोस के लोग दौड़े। मगरमच्छ देखकर सभी सकते में आ गए। किसी तरह मगरमच्छ को काबू में कर मीना को छुड़ाया गया है। तत्काल रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई।
वन क्षेत्राधिकारी विकास अस्थाना टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को काबू में कर उसे गांव से कुछ दूरी पर बहने वाले खजुरा नाले में छोड़ा गया। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने ग्रामीणों को सजग रहने की बात भी कही है।