{"_id":"5d18fe448ebc3e3c8f7a545a","slug":"attack-bahraich-news-lko4681631185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को घर बुलाकर बांके से हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को घर बुलाकर बांके से हमला, केस दर्ज
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। दोस्त ने घर बुलाकर अपने दोस्त को रात में बांके से हमला कर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसको मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत अमवा मोलवी गांव में निजी कंपनी के टावर पर चौकीदार के रूप में शशिपाल पुत्र रामप्यारे पाल निवासी ग्राम धराहरा जिला रोहतास बिहार की तैनाती है। शशिपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि 28 जून को उसके मित्र विमलेश ने उसको अपने घर ग्राम अमवा मौलवी में बुलाया था।
दोनों खाना खाकर छत पर सो गए। देर रात विमलेश निवासी सुंदाल थाना फुलबाग जिला लखीमपुर व उसके अन्य सहयोगी ने उसे मारकर घायल कर दिया। घायल अवस्था में गांव वालों ने उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
हालत में सुधार न होने पर शशिपाल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर भर्ती कराया गया। घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शशिपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।