फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   attack

छापा डालने गई टीम पर हमला

Sun, 30 Jun 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
attack
उर्रा (बहराइच)। थाना क्षेत्र मोतीपुर के बलईगांव में अवैध शराब पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची। शराब माफिया ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पथराव में आबकारी विभाग की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

एक दरोगा भी घायल हो गए। ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता देख टीम बैरंग लौट गई। इसके बाद भारी पुलिस फोर्स के साथ मोतीपुर कोतवाल व आबकारी टीम ने गांव में छापेमारी शुरू की। दबिश देकर पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक, दरोगा व प्रवर्तन विभाग की संयुक्त तहरीर पर 17 नामजद व पचास अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना अंतर्गत बलईगांव में धड़ल्ले से अवैध शराब बनाने का काम किया जा रहा था। बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत को देखते हुए आबकारी विभाग ने छापेमारी की रणनीति बनाई। जिला आबकारी अधिकारी प्रल्लभ लवानिया और मोतीपुर थाने की पुलिस फोर्स की अगुवाई में टीम शनिवार रात गांव में दबिश देने पहुंची। तभी गांव के लोगों ने टीम को घेर लिया। टीम के ऊपर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने बचने का प्रयास किया जिसमें उपनिरीक्षक हरेंद्र प्रसाद यादव के सिर पर पत्थर लग गया। ग्रामीणों के हमले में आबकारी विभाग की तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हमले को बढ़ता देख टीम वापस लौट गई। इसके बाद पुलिस ने भारी फोर्स के साथ गांव में छापेमारी शुरू की। पुलिस की छापेमारी के दौरान गांव के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने गांव में डेरा भी जमा लिया है।
पुलिस ने घरों में दबिश देते हुए सात बोरियों में 510 शीशी नेपाली शराब, चार बीयर, 11 पिपिया में 150 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए। मोतीपुर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्र व आबकारी निरीक्षक अरविंद सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने मौके से बादल थारु, सागर, रमेश चंद्र, प्यारेलाल को गिरफ्तार किया।
वहीं महिलाओं गंगा देवी, समझाना, बेलास रानी व अनीता आदि को भी दबोच लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टीम पर हमला करने और अवैध शराब बनाने के मामले में केस दर्ज कर 17 लोगों को नामजद करते हुए पंद्रह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि बलईगांव में बड़े पैमाने पर शराब का निर्माण किया जा रहा था। इसे लेकर पहले भी एक टीम ने दबिश दी थी जिस पर हमला किया गया था। ऐसे में पूरी तैयारी किए जाने के बाद दबिश दी गई थी। मगर इसके बाद भी शराब माफिया को भनक लग गई। ऐसे में टीम पर घेराबंदी कर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed