फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ATS nabs gang of smugglers of fake notes at the border

Bahraich News: सीमा पर एटीएस ने दबोचा जाली नोटों के तस्करों का गैंग

Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
ATS nabs gang of smugglers of fake notes at the border
बाबागंज/रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी पुलिस रोक नहीं पा रही थी कि अब बाॅर्डर पर जाली नोटों का धंधा भी शुरु हो गया। बृहस्पतिवार को जाली तस्करों के एक गैंग को बहराइच एटीएस व रूपईडीहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंग के सभी पांच सदस्य लखीमपुर के रहने वाले हैं और वहीं पर नोटों की छपाई कर उसे बाॅर्डर के इलाके में खपाने का काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एटीएस को जाली नोट बनाने का उपकरण व भारतीय व नेपाली जाली नोट भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर जाली नोटों को बाॅर्डर पार करवाने में लगे एक गिरोह को बृहस्पतिवार को एटीएस व पुलिस की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। एटीएस बहराइच के प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में जाली नोटों के कारोबार व एक खेप आने की सूचना मिली थी। इस पर रुपईडीहा थाने की पुलिस के साथ एटीएस टीम एक्टिव हो गयी थी और पड़ताल शुरु की गयी थी।
विज्ञापन

इस दौरान सुमेरपुर मोड़ के पास से एक संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली गयी। तलाशी में कार से 52 हजार रुपए के भारतीय व पांच हजार रुपए के नेपाली जाली नोट बरामद हुए। साथ ही कार से जाली नोट बनाने का उपकरण लैपटाप, प्रिंटर, कैंची आदि भी मिली। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान लखीमपुर जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र के त्रिकोलिया निवासी मुस्ताक, फैजुल हसन, हसनपुर कटौली निवासी सलीम, वीरसिंहपुर निवासी अलीम और रायपुर गांव निवासी कुलदीप अवस्थी के रुप में हुई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही बरामद उपकरण व कार को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी रोकने में नाकाम पुलिस के सामने दोहरी चुनौतीभारत-नेपाल सीमा पर आदर्श थाना रुपईडीहा स्थित है, बावजूद इसके बाॅर्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी लगातार जारी है। बाॅर्डर पर आए दिन छोटे-छोटे तस्कर पकड़े भी जा रहे हैं, लेकिन पुलिस तस्करी के सरगनाओं तक पहुंचने में नाकाम रही है। ऐसे में बाॅर्डर पर सक्रिय हुए जाली नोटों के गैंगों को पकड़ना रुपईडीहा पुलिस के लिए चुनौती होगी। वहीं एटीएस को भी अब बाॅर्डर पर चौकसी और बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed