{"_id":"58386ed94f1c1b462413d607","slug":"atms-empty","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम दोपहर तक हुए खाली, बैंकों में धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम दोपहर तक हुए खाली, बैंकों में धक्कामुक्की
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैश के लिए बैंक और एटीएम पर लोगों की कतारें कम नहीं हो रही हैं। पर्याप्त कैश उपब्लध होने के अधिकारियों के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद करेंसी की कमी के चलते शुक्रवार को भी आपाधापी की स्थिति रही। बैंक से रुपये निकालने को लेकर लोगों को धक्के खाने पड़े तो एटीएम में दोपहर बाद कैश खत्म हो गया।
तमाम दावों के बावजूद बैंकों की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। शुक्रवार से नोट बदलने की भीड़ बैंकों में नहीं दिखी लेकिन खाते से लेनदेन करने के लिए लोग बैंक पहुंचे। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्र के बैंकों में भीड़ अधिक रही। शहर के बैंकों में कुछ राहत जरूर थी लेकिन एटीएम पर कतारें कम नहीं हो रही हैं।
सुबह आठ बजे ही लोग शहर के एटीएम पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। एटीएम के शटर 11 बजे के बाद खुले। भीड़ अधिक होने के चलते डेढ़ बजे तक कैश खत्म हो गया। इसके कारण लोग भटकते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों के एटीएम शुक्रवार को भी नहीं खुल सके। बैंक प्रबंधक कैश की किल्लत बताते रहे हैं। आम ग्राहक पैसों के लिए पूरे दिन परेशान रहे।