{"_id":"5829ef6f4f1c1b56368fe19b","slug":"atm-closed-customer-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम रहे बंद, कैश को दिन भर भटके ग्राहक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम रहे बंद, कैश को दिन भर भटके ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
कैश को दिन भर भटके ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवकाश के चलते बैंक बंद रहने से सोमवार को कैश की समस्या और बढ़ गई। एटीएम के सुचारु तरीके से संचालन का अधिकारियों का दावा हवाई साबित हुआ। सोमवार सुबह लोगों ने जब एटीएम का रुख किया तो उनके शटर बंद मिले। कैश के जरूरतमंद एक से दूसरे एटीएम भटकने के बावजूद निराश रहे।
पांच सौ व हजार के नोटों की बंदी के बाद से जिले के लोग कैश की किल्लत से जूझ रहे हैं। नोटों का प्रचलन बंद होने के बाद पांच दिन बाद भी लोगों की समस्या कम होती नहीं दिख रही है। सोमवार को तो यह दिक्कत और ज्यादा दिखी। व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए शनिवार और रविवार को बैंक खोले गए लेकिन सोमवार को अवकाश के चलते बंदी रही।
ऐसे में लोगों को एटीएम का सहारा था लेकिन वह दगा दे गए। सुबह सात-आठ बजे से ही लोग एटीएम पर पैसा निकालने पहुंचने लगे लेकिन ज्यादातर में ताला लटका मिला। कुछ जगहों पर एटीएम का शटर आधा खुला नजर आया तो कैश नहीं था।
विज्ञापन
यह समस्या एक-दो एटीएम की नहीं थी। बहराइच के सभी एटीएम कैश खत्म होने के चलते बेकार साबित हुए। एटीएम पर पहुंचे लोग निराश होकर व्यवस्था को कोसते लौटे। कई ग्राहकों ने तो शाम तक एटीएम के तीन से चार चक्कर लगाए। पूरे दिन लोग भटकने को मजबूर रहे। नगर क्षेत्र के 35 एटीएम बंद रहे।
ग्रामीण क्षेत्र के एटीएम काम नहीं आए। रिसिया, नानपारा, मिहींपुरवा, नवाबगंज, रुपईडीहा, महसी, कैसरगंज, जरवल, हुजूरपुर, विशेश्वरगंज और बिछिया में भी एटीएम पर ताले लटके रहे।