फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   As water level decreased, difficulties of flood victims increased

Bahraich News: पानी घटा, बाढ़ पीड़ितों की बढ़ी दुश्वारियां

Sun, 14 Jul 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 14 Jul 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
As water level decreased, difficulties of flood victims increased
बाढ़ पीढि़त
सरयू में घर गंवाने वाले 16 कटान पीड़ितो को प्रशासन ने दिया मुआवजा, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

अब तक नदी में समा चुके 44 घर, खतरे के निशान से नीचे पहुंची सरयू
नानपारा,मिहींपुरवा, महसी व कैसरगंज तहसील के करीब 40 गांव है प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर भले ही लगातार घट रहा हो लेकिन बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। प्रभावित इलाकों में अब संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बन गया है। जिले की चार तहसीलों मिहींपुरवा, नानपारा, कैसरगंज व महसी के करीब 40 गांव बाढ़ से ग्रसित हैं। अब तक नदी में 44 घर समा चुके हैं। शनिवार को 16 कटान पीड़ितों को प्रशासन की तरफ से आर्थिक मदद प्रदान की गई है। वहीं एसपी वृंदा शुक्ला ने मिहींपुवा तहसील के बाढ़ क्षेत्र में जाकर वहां के हालात का जायजा लिया।
नानपारा तहसील क्षेत्र के विकासखंड शिवपुर के पसियन पुरवा और दुजईपुरवा पुरवा गांव में नदी के कटान से प्रभावित हुए है। यहां अब तक 36 लोगों के घर कट चुके है। शनिवार को एसडीएम अश्वनी पांडेय व तहसीलदार अजय यादव यहां पहुंचे व कटान प्रभावित 16 मकान के गृह स्वामियों को एक लाख बीस रुपये प्रति मकान के हिसाब से उनके खाते में पैसे भेजे गये। इसके साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से वार्ता कर उनके खाने- पीने व रहने की व्यवस्था कराई जा रही है। इन्हीं मजरों में लगभग 6 हेक्टेयर फसल का नुकसान हुआ है। इसी तरह महसी तहसील के बाढ़ प्रभावित गांव पिपरा, कोढवा, मुरौवा, कायमपुर, पिंपरी आदि गांव में पानी निकल गया है लेकिन लोगों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा सता रहा है। यहां पर अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम से कोई नहीं पहुंचा है। इन गांवों के किसानों ने बारिश से पहले जो धान नर्सरी बोई थी वह असमय आई बाढ से पूरी तरह नष्ट हो गई है। एयडीएम अखिलेश कुमार सिंह ने शनिवार को राजस्वकर्मियों के साथ बाढ प्रभावित गांव जाकर किसानों से बातचीत की उनकी समस्याओं को जाना और हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन



अमर उजाला की खबर पर प्रशासन हरकत में आया
मिहींपुरवा तहसील में सरयू की बाढ़ को लेकर गांवों की समस्याओं की खबर अमर उजाला द्वारा प्रकाशित की गयी। बाढ की फोटो खबर मुख्य पृष्ठ पर छपी थी। जिसको शासन से संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन को संबंधित क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने का आदेश दिया है। इसके बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जंगल गुलरिहा गांव के बाढ क्षेत्र का दौरा कर बाढ पीड़ितों के आंसू पोंछे है। वहीं सरयू नदी पुरैना, रघुनाथपुर गांव के पास कटान कर रही है। जिसका निरीक्षण शनिवार को बीडीओ ने किया और कटान में समाहित हुए घरों और खेतों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



खतरे के निशान से नीचे बह रही सरयू
सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हो गया है। शनिवार को शारदा बैराज से 138707 क्यूसेक, गिरजापुरी बैराज से 117776 क्यूसेक व सरयू बैराज से 4748 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। तीनों बैराजों से कुल 261231 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed