{"_id":"64b973110f4dfb66d700ab3a","slug":"arrested-for-robbing-womans-bracelet-on-the-pretext-of-police-bahraich-news-c-98-1-slko1011-638-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पुलिस बता कर महिला का कंगन लूटने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पुलिस बता कर महिला का कंगन लूटने वाले गिरफ्तार
Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में बीते 14 जून को सत्संग के लिए निकली गुलामअली पुरा निवासी मीना रुपानी को पुलिस चेकिंग के नाम पर कुछ लोगों ने रोका था। इसके बाद उनके हाथों का कंगन छीन कर फरार हो गए थे। सुबह-सुबह हुई इस लूट का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।
खुलासा करते हुए एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को सर्विलांस व गुप्त सूचना के आधार पर डिगिहा चौराहे पर जांच की जा रही थी। इस दौरान घटना में शामिल मध्यप्रदेश के मोरवां थाना क्षेत्र के मंडौला निवासी सादिक हुसैन, हसन अली व सब्बीर अली को गिरफ़तार किया गया।
अभियुक्तों के पास से दो कंगन, पांच मोबादल, एक एयर गन, पांच नंबर प्लेट दो बाइक बरामद हुई हैं। अभियुक्तों पर दरगाह थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी टीम में दरगाह थाना प्रभारी हरेन्द्र मिश्रा, स्वाट प्रभारी राजकुमार पांडेय आदि शामिल रहे।