फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Arrangement of route diversion started to get rid of jam

Bahraich News: जाम से निजात को शुरू हुई रूट डायवर्जन की व्यवस्था

Mon, 30 Sep 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 30 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Arrangement of route diversion started to get rid of jam
ई रिक्शा संचालक अब निर्धारित रूट पर ही चलाएंगे वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिला व पुलिस प्रशासन की ओर शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने की पहल रविवार से शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा शहर में रूट डायवर्जन की व्यवस्था बनाकर धरातल पर उतार दिया है। अब ई रिक्शा संचालक निर्धारित रूट पर ही वाहनों का संचालन कराऐंगे।
शहर में अव्यवस्थित ढंग से फर्राटे भर रहे ई रिक्शा संचालकों के चलते शहर आए दिन जाम की चपेट में रहता था। जिससे शहरवासियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती थी। व्यापारियों की दुकान के सामने आए दिन लगने वाले जाम से व्यापारियों के व्यवसाय पर भी खासा असर पड़ रहा था। शहरवासी जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन से ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग करते आ रहे थे।
विज्ञापन

जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से अब शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रूट डायवर्जन कर व्यवस्था को रविवार से ही धरातल पर उतार दिया है। हालांकि प्रशासन पहले यह व्यवस्था एक अक्तूबर से लागू करने जा रहा था, लेकिन ई रिक्शा संचालकों की मनमानी से प्रशासन ने यह व्यवस्था रविवार से ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए प्रशासन ने शहर के मुख्य चौक बाजार समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन की रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुबह नौ बजे से रात दस बजे प्रभावी रहेगी। हालांकि प्रशासन की व्यवस्था में स्कूली वाहन, एंबुलेंस व अन्य आपातकालीन सेवाएं को व्यवस्था से मुक्त रखा गया है। त्योहारों, जुलूस व अन्य किसी विशेष आयोजनों के दौरान आवश्यकतानुसार व्यवस्था में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed