{"_id":"6101969d8ebc3e584527b2ce","slug":"argument-between-advocate-and-tsi-over-parking-the-car-on-the-roadside-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सड़क किनारे कार खड़ी करने को लेकर अधिवक्ता और टीएसआई के बीच तीखी नोंक-झोंक, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सड़क किनारे कार खड़ी करने को लेकर अधिवक्ता और टीएसआई के बीच तीखी नोंक-झोंक, एसपी से की शिकायत
Wed, 28 Jul 2021 11:10 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:10 PM IST
सार
अधिवक्ता ने टीएसआई के खिलाफ मुख्यमंत्री व एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पार्किंग के विवाद को लेकर अधिवक्ता और टीएसआई के बीच हुई नोंक-झोंक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के सरवा गांव निवासी एक अधिवक्ता अपनी मां को लेकर अस्पताल चौराहा स्थित बैंक गए थे। यहां कार खड़ी करने के मामले को लेकर ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज से कहासुनी हो गई। अधिवक्ता ने टीएसआई के खिलाफ मुख्यमंत्री व एसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि बाद में दोनों लोगों के बीच आपसी सहमति से विवाद खत्म होने की जानकारी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर थाना अंतर्गत चाकूजोत सरवा गांव निवासी अधिवक्ता शिवेंद्र प्रताप सिंह सोमवार को अस्पताल चौराहा स्थित आईडीबीआई बैंक में अपनी मां के साथ पैसा निकालने गए थे। उनके चाचा वीरेंद्र सिंह का ऑपरेशन होना है। मां बैंक में चली गई थीं। जबकि वह कार को सड़क किनारे लगाकर बैठे हुए थे। तभी अचानक यातायात प्रभारी अनिल तिवारी आ गए। अधिवक्ता का आरोप है कि गाड़ी की फोटो खींचने के बाद उनके द्वारा अभद्रता शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी भी दी। अधिवक्ता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में टीएसआई का कहना है कि नियमानुसार चालान काटने की कार्रवाई प्रतिदिन की जाती है। उनके वाहन का कोई चालान भी नहीं किया गया। अभद्रता की बात गलत है।