{"_id":"6a5920ffd5ca17e5aa066da2","slug":"appliances-burnt-due-to-high-voltage-fire-breaks-out-in-transformer-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-153214-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हाई वोल्टेज से जले उपकरण, ट्रांसफार्मर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हाई वोल्टेज से जले उपकरण, ट्रांसफार्मर में लगी आग
विज्ञापन
मटेरा में शंकरपुर चौराहे पर धू-धू कर जलता विद्युत ट्रांसफार्मर।
बहराइच। जिले में बिजली व्यवस्था की बदहाली बृहस्पतिवार को एक बार फिर सामने आई। रुपईडीहा नगर पंचायत में हाई वोल्टेज और विद्युत फॉल्ट से कई उपभोक्ताओं के बिजली उपकरण जल गए, जबकि मटेरा के शंकरपुर चौराहे पर ट्रांसफार्मर में आग लगने से छह गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
रुपईडीहा निवासी राजकुमार बरनवाल ने बताया कि सुबह अचानक वोल्टेज बढ़ने से उनके प्रतिष्ठान में दो पंखे और इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा जल गया। वहीं, मोबीन अहमद की पानी की मोटर और शितलेश के घर के दो पंखे भी खराब हो गए। लोगों का आरोप है कि फॉल्ट की सूचना देने के बावजूद लाइनमैन समय पर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके चलते घटना हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि 22 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति के दावों के बावजूद नगर में मुश्किल से 16-17 घंटे ही बिजली मिल रही है और वह भी लो वोल्टेज के साथ।
दमकलकर्मियों ने बुझाई आग
मटेरा। शंकरपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास अफरातफरी मच गई। बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद करीब छह गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अवर अभियंता प्रशांत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने और आपूर्ति बहाल करने का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कटौती व लो वोल्टेज से दो लाख लोग परेशान
हुजूरपुर। रंजीतपुर व चिरैयाटांड़ पावर हाउस से जुड़े इलाकों में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से दो लाख लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि उमस भरी गर्मी में रातभर बिजली गायब रहती है या वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे तक नहीं चल पाते हैं। लोगों ने बिजली विभाग से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।