{"_id":"68ed5a593e8079fc4800246a","slug":"antarikshs-mother-and-father-said-their-sons-death-was-not-suicide-bahraich-news-c-13-1-lko1044-1427010-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अंतरिक्ष के माता और पिता बोले, बेटे की मौत आत्महत्या नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अंतरिक्ष के माता और पिता बोले, बेटे की मौत आत्महत्या नहीं
Tue, 14 Oct 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
बाबागंज। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के एयरफोर्स कैडेट अंतरिक्ष कुमार सिंह के पार्थिव शरीर का रविवार शाम को सुमेरपुर गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। परिवार शोक में डूबा है। परिजनों ने अंतरिक्ष की मौत को आत्महत्या न मानते हुए आरोप लगाया कि सेना के अधिकारियों द्वारा पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की जा रही है, उन्हें सीसीटीवी रिकॉर्डिंग तक नहीं दिखाई गई।
माता-पिता और भाई की आंखों से आंसू थम नहीं रहे। उनका कहना है कि अंतरिक्ष रात 10:30 बजे तक बिल्कुल सामान्य था, फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसने फांसी लगा ली। अंतरिक्ष के पिता रवि प्रताप सिंह, जो असम के गुवाहाटी में सूबेदार पद पर तैनात हैं, ने बेटे को मुखाग्नि दी है। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर की सुबह करीब 7 बजे पुणे अकादमी से एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन आया और उन्होंने पूछा कि अंतरिक्ष से आखिरी बार कब बात हुई थी।
पिता ने बताया कि उन्होंने सामान्य बातचीत समझते हुए बताया कि तीन-चार दिन पहले बेटे से बात हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद अधिकारी ने उन्हें बेटे की मौत की सूचना दी इस पर ऐसा लगा जैसे पैरों तले जमीन खिसक गई हो। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष ने पहले बताया था कि उसे एक सीनियर द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
गुवाहाटी से पुणे पहुंचने पर उन्होंने देखा कि अंतरिक्ष का कमरा सील था, जिसे खोलकर सेना के अधिकारियों ने दिखाया। कमरे की छत इतनी ऊंची थी कि वह अकेले फंदा नहीं बांध सकता, पिता ने कहा। उन्होंने बार-बार अनुरोध किया, परंतु सीसीटीवी रिकॉर्डिंग नहीं दिखाई गई।
मां सीमा बोलीं बेटे को जबरन पानी पिलाकर करवाते थे उल्टी
अंतरिक्ष की मां सीमा सिंह गहरे सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि उनका बेटा बहुत होनहार और अनुशासित था। उन्होंने बताया कि मैं 13 दिन पहले ही पुणे गई थी, वह बिल्कुल ठीक था। उसने बताया था कि सीनियर उसे प्रताड़ित करते हैं, जबरन 4 जग पानी पिलाकर उल्टी करवाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस बात की शिकायत अकादमी के अधिकारियों से की थी, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। मां का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद पुलिस ने मनमाने तरीके से बयान लिखवाकर उन पर हस्ताक्षर कराए, जिसमें यह लिखा गया कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
भाई अभिनव ने भी उठाए सवाल
अंतरिक्ष का छोटा भाई अभिनव, जो सैनिक स्कूल लखनऊ में कक्षा 7 का छात्र है, ने भी सवाल उठाया कि भैया जिस कमरे में थे, उसकी छत बहुत ऊंची थी। उन्हें फंदा लगाना नहीं आता था। जरूर कुछ न कुछ सच्चाई छिपाई जा रही है। अभिनव का कहना है भैया आत्महत्या कर ही नहीं सकते।उसने यह भी खुलासा किया कि दो माह पूर्व सीनियर के द्वारा इतना अधिक परेशान किया गया था कि उन्होंने अपना इस्तीफा अकादमी के अधिकारी को सौेंप दिया था। लेकिन अधिकारी ने इस्तीफे को फाड़कर समस्या दूर करने का आश्वासन दिया था लेकिन सीनियर ने भैया को परेशान करना बंद नहीं किया।