फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Another leopard captured in cage in Pachasa village

Bahraich News: पचासा गांव में पिंजरे में कैद हुआ एक और तेंदुआ

Sat, 05 Oct 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 05 Oct 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Another leopard captured in cage in Pachasa village
ककरहा रेंज के पचासा में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद तेंदुआ। 
मिहींपुरवा(बहराइच)। कतर्नियाघाट जंगल से सटा क्षेत्र तेंदुआ के आतंक से परेशान है। इससे ग्रामीण दहशत में है वन विभाग भी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है। इसी नतीजा है कि बीते पांच दिनों में तीन तेंदुए वन विभाग के पिंजड़े में कैद हो गए हैं। बृहस्पतिवार की देर रात भी एक तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग की टीम कामयाब रही।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज के ग्राम बेझा के मजरा पचासा में बृहस्पतिवार की देर रात एक नर तेंदुआ वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। विभाग की माने तो पकड़े गए तेंदुआ की उम्र दो से तीन वर्ष बताई जा रही है। पिंजरे में कैद तेंदुआ को वन विभाग की टीम रात में ही रेंज कार्यालय ले गई है जहां पर पशु चिकित्सक ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। जिसके बाद तेंदुआ को ट्रांस गेरुआ इलाके के घने जंगल में छोड़ दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिनों से कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग से सटे ग्रामीण इलाकों में तेंदुए के हमले अचानक बढ़ गए हैं। तेंदुए के अचानक बढे़ हमलों के कारण ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


वन विभाग के पिंजरे में कब-कब कैद हुए तेंदुए
1- 6 अप्रैल 2024 को कतर्नियाघाट के सदर वन रेंज के मंगलपुरवा गांव में घर में घुसे तेंदुए को ट्रैंकुलाइज कर पकड़ा गया।
2- 7 मई 2024 को कतर्नियाघाट के धर्मापुर वन रेंज के धर्मापुर गांव में तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ।
3- 30 सितम्बर 2024 को कतर्नियाघाट के ककरहा वन रेंज के ग्राम घरमपुर में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ।
4- बीते एक अक्तूबर की रात सुजौली वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के कैद होने की सूचना पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
5- तीन अक्तूबर की रात ककरहा वन रेंज के ग्राम बेझा के पचासा गांव में वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed