फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Angered by having wrong eyesight, the couple killed the villager with a sickle.

Bahraich News: गलत नजर रखने से नाराज दंपती ने हंसिया से की थी ग्रामीण की हत्या

Sat, 14 Feb 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 14 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Angered by having wrong eyesight, the couple killed the villager with a sickle.
दरगाह पुलिस द्वारा पकड़े गए हत्या के आरोपी। - संवाद
बहराइच/धरसवां। विशनपुर राहु गांव निवासी बड़कऊ की हत्या मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा करते हुए आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार पति ने बताया कि बड़कऊ उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था। कई बार चेतावनी देने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, जिसके बाद उसे बहाने से खेत में बुलाकर हंसिया से वार कर मार डाला गया।
विज्ञापन




गांव निवासी बड़कऊ 10 फरवरी को खेत की निगरानी करने की बात कहकर घर से निकले थे। बाद में उनका लहूलुहान शव मक्के के खेत में पड़ा मिला था। शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए थे। घटना के बाद उनकी पत्नी लक्ष्मी ने गांव के ही जसवंत और उसकी पत्नी नीलम पर हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस टीम की भी मदद ली गई। जांच के दौरान पता चला कि जसवंत को संदेह था कि बड़कऊ उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। घटना के बाद से आरोपी दंपती घर से नदारद थे, जिससे पुलिस का संदेह और गहरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एएसपी ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी दंपती सायफन के पास मौजूद हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह ने उपनिरीक्षक भानु प्रताप सिंह, अनूप मणि त्रिपाठी, उमेश चंद्र, आरक्षी सूर्यभान यादव, विवेक यादव और कांस्टेबल शशि पांडे की टीम के साथ घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।



पूछताछ में जसवंत ने स्वीकार किया कि बड़कऊ उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता था। कई बार समझाने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो उसने पत्नी के साथ मिलकर योजना बनाई और बड़कऊ को मक्के के खेत में बुलाकर धारदार हथियार तथा ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हंसिया बरामद कर लिया है।


एएसपी ने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed