फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Anarchic elements vandalized idols, tension in the village

Bahraich News: अराजक तत्वों ने खंडित की मूर्तियां, गांव में तनाव

Thu, 03 Apr 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Anarchic elements vandalized idols, tension in the village
 खैरीघाट के रामपुर धोबियाहार में घर के बाहर ​स्थित मंदिर में खंडित की गई मूर्तियां।
शिवपुर/खैरीघाट (बहराइच)। खैरीघाट थाना में मंगलवार की रात घर के सामने बने मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों को अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। सुबह मंदिर में खंडित मूर्तियां देख तनाव की स्थिति बन गई, काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। अहतियातन गांव में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


रामपुर धोबियाहार निवासी सीताराम गुप्ता के घर के सामने शिव मंदिर स्थित है। मंदिर में विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित हैं, जिनकी लोग पूजा-अर्चना करते हैं। मंगलवार की रात अराजक तत्वों ने कई मूर्तियों को खंडित कर दिया। सुबह लगभग चार बजे जब सीताराम उठे और मंदिर में साफ-सफाई के लिए पहुंचे तो खंडित मूर्तियां देख वे अवाक रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों व अन्य ग्रामीणों को दी तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान गांव में तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

ग्रामीणोंं की सूचना पर थाना प्रभारी जयदीप कुमार दूबे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। तनाव को देखते हुए उन्होंने ग्रामीणों को समझाया और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंदिर के संस्थापक सीताराम गुप्ता ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मंदिर में भगवान शिव, लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियों की स्थापना हुई थी। उन्हाेंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु वर्मा ने बताया कि जल्द खुलासा न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयदीप दूबे ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल कर केस दर्ज कर लिया गया है। माहौल खराब करने वाले को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed