फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   An elderly man who went to see his farm was attacked by a wolf.

Bahraich News: खेत देखने गए बुजुर्ग पर भेड़िये ने किया हमला

Sun, 05 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
An elderly man who went to see his farm was attacked by a wolf.
भेड़िया के हमले में घायल बरसाती लाल शुक्ला। -संवाद
बौंडी। ग्राम पंचायत बहोरवा नौबस्ता गांव में शनिवार को भेड़िये ने एक और बुजुर्ग पर हमला कर जख्मी कर दिया। लगातार हो रहे भेड़िये के हमलों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


ग्राम नौबस्ता निवासी बरसाती लाल शुक्ला (62) शनिवार शाम खेत देखने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक गन्ने के खेत से निकल कर भेड़िये ने उन पर हमला कर दिया। जख्मी बरसाती लाल के मुताबिक भेड़िये ने झपट कर पैर को अपने जबड़े में दबा लिया और गन्ने के खेत की ओर खींचने का प्रयास करने लगा। इस पर उन्होंने हाथ में लिए हंसिए से वार किया तो भेड़िया पैर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजू ने बताया कि घायल बरसाती लाल को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया है। बरसाती लाल के मुताबिक दो भेड़िये मौके पर थे, जिनमें से एक ने हमला किया। बौंडी पुलिस समेत वन विभाग की टीम भेड़िये की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर भेड़िये की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार गंडारा गांव की सात वर्षीय किशन, 15 वर्षीय रुबीना, डेढ़ वर्षीय खतीजा तथा 35 वर्षीय अली शेर को भेड़िया जख्मी कर चुका है।


डीएफओ राम सिंह यादव का कहना है कि भेड़िये की गतिविधि जानने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। प्रभावित क्षेत्र के लोग सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed