{"_id":"699221b22f8664e1c30506a0","slug":"amrit-sarovar-will-be-built-in-49-gram-panchayats-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144475-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 49 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अमृत सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 49 ग्राम पंचायतों में बनेंगे अमृत सरोवर
Mon, 16 Feb 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए जिले के आठ विकास खंडों की 49 ग्राम पंचायतों में नए अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। बलहा ब्लॉक में छह, चित्तौरा में पांच, नवाबगंज में 20, पयागपुर में 12, शिवपुर क्षेत्र में तीन, तेजवापुर, कैसरगंज और रिसिया ब्लॉक की एक ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण कराया जाएगा।
जिला प्रशासन ने चयनित गांवों में निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी कर ली है। प्रत्येक सरोवर पर करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च होंगे। पुराने तालाबों और पोखरों का जीर्णोद्धार कर उन्हें अमृत सरोवर का रूप दिया जाएगा। किनारों को पक्का कर पौधरोपण और बैठने की व्यवस्था भी होगी। उपायुक्त मनरेगा रवि शंकर पांडेय ने बताया कि इससे भूजल स्तर सुधरेगा और ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा।