{"_id":"676861e6780fca03d60a5254","slug":"amidst-bitter-sweet-memories-sp-vrinda-shukla-was-transferred-ramnayan-singh-became-sp-bahraich-news-c-98-1-slko1011-124412-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: खट्टी मीठी यादों के बीच एसपी वृंदा शुक्ला का हुआ तबादला, रामनयन सिंह बने एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: खट्टी मीठी यादों के बीच एसपी वृंदा शुक्ला का हुआ तबादला, रामनयन सिंह बने एसपी
Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। महसी के महराजगंज में हुई हृदय विदारक घटना की साक्षी बनीं एसपी वृंदा शुक्ला का रविवार को शासन के निर्देश पर तबादला हो गया। उन्हें महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का एसपी बनाया गया है। शासन की ओर से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट रहे राम नयन सिंह को पुलिस अधीक्षक बहराइच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
योगी सरकार की ओर से रविवार को सुरक्षा के लिहाज से बड़ा फेरबदल किया गया। जिसके तहत बहराइच के साथ 15 आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया। फेरबदल के तहत बहराइच में तैनात रहीं एसपी वृंदा शुक्ला को एसपी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन बनाया गया। बताते चलें कि एसपी वृंदा शुक्ला देश स्तर पर चर्चित हुए रामगोपाल हत्या कांड की साक्षी बनीं। इनके ही कार्यकाल के दौरान महसी तहसील महराजगंज कस्बे में बीते 13 अक्तूबर को मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान फायरिंग हुई। जिसके दौरान रेहुआ मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा को उनके घर में खींच कर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद पूृरे बहराइच जिले में हिंसा फैल गई और जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटना हुई। जिसके बाद जिले भर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई और रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ-साथ उसके सहयोगियों की गिरफ्तारी की गई।
लगभग 11 माह के एसपी वृंदा शुक्ला के कार्यकाल में जहां जिला महराजगंज कस्बे में हुई हृदय विदारक घटना की साक्षी बनीं तो वहीं महिला हिंसा संबंधित कई अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई भी हुई। ऐसे में रामनयन सिंह को एसपी बहराइच बनाए जाने पर उनकी जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं।