फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ambulance driver's negligence, maternal deaths

एंबुलेंस चालक की मनमानी, प्रसूता की मौत

Tue, 04 Oct 2016 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में सोमवार रात एक प्रसूता की तबियत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए 102 सेवा की एंबुलेंस बुलाने पर चालक ने 200 रुपये खर्चा मांगा। पैसों को लेकर 40 मिनट तकरार हुई। इसके बाद चिकित्साधीक्षक के फटकारने पर 108 सेवा की एंबुलेंस से प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजन की शिकायत पर इस मामले में विभागीय जांच शुरू की गई है। 
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र में ग्राम पंचायत शंभू टिकरी मजरा चूंटीपुरवा निवासी सत्यदेव यादव की पत्नी उर्मिला देवी ( 21) को सोमवार दोपहर प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने सीएचसी पयागपुर में भर्ती कराया। शाम को उर्मिला ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के एक घंटे बाद उर्मिला की हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


उसे रक्तस्राव होने पर सीएचसी के डॉक्टरों ने देर रात जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस पर पति सत्यदेव ने 102 सेवा के एंबुलेंस चालक पंकज तिवारी को फोन कर पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध किया। सत्यदेव का कहना है कि पंकज आधे घंटे बाद एंबुलेंस लेकर आया तो खर्च के लिए 200 रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज‌िला अस्पताल पहुंचाने पर पैसा देने की बात कही तो भी वह राजी नहीं हुआ। पैसों के लिए 40 मिनट तक तकरार की। इसके बाद पंकज ने उर्मिला को जिला अस्पताल ले जाने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने 108 सेवा के एंबुलेंस को बुलवा बेहोशी की हालत में उर्मिला को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


इस पर परिवारीजन रोते-बिलखते शव लेकर लौट आए। सीएचसी के डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। रात में हंगामे के हालात पैदा हो गए। हालांकि किसी तरह मामला सुलझा। प्रभारी चिकित्साधीक्षक ने बताया कि सत्यदेव की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ विभागीय जांच की जा रही है। नवजात स्वस्थ्य है। उसे परिवारीजन घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed