फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Allegation of misuse of government funds in Gram Panchayat; inquiry demanded.

Bahraich News: ग्राम पंचायत में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, जांच की मांग

Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Allegation of misuse of government funds in Gram Panchayat; inquiry demanded.
खैरीघाट। विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत वितनिया में सरकारी धन के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सालिक राम लोधी ने विकास कार्यों में अनियमितता और फर्जी भुगतान का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के कार्यों की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2025-26 में स्वीकृत मनरेगा इंटरलॉकिंग कार्य वर्ष 2026-27 में कराया गया, जिसमें भुगतान अनियमितता का आरोप है। धनीराम के घर से रामू के घर तक इंटरलॉकिंग कार्य मनरेगा और राज्य/15वें वित्त दोनों से भुगतान कराने का भी आरोप है। पत्र में खड़ंजा निर्माण पर 5,53,508 रुपये, नल मरम्मत पर 17 अप्रैल से 15 अगस्त 2026 के बीच 1,37,313 रुपये और नल रिबोर पर 29 जुलाई से 15 अगस्त 2026 के बीच 1,90,089 रुपये के भुगतान का उल्लेख है। सालिक राम लोधी ने इन सभी भुगतान की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed