फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Akhil Bharatiya Sahitya Parishad blew Chinese flag

अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने फूंका चीन का झंडा

Mon, 22 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Akhil Bharatiya Sahitya Parishad blew Chinese flag
बहराइच में शहीद उद्यान के बाहर चीन का पुतला फूंकते अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। श्रीराम जानकी मंदिर हमजापुरा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से चीन के विरुद्ध प्रदर्शन तथा वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि समारोह पर विचार गोष्ठी एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके बाद शहीद पार्क पर चीन का झंडा फूंकते हुए केंद्र सरकार से करारा जवाब दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभा की अध्यक्षता गुरुप्रसाद सिंह जायसवाल ने की तथा आर पंडित मशरिकी मुख्य अतिथि रहे। साहित्य परिषद के महामंत्री रमेश चंद्र तिवारी की वाणी वंदना के बाद गोष्ठी शुरू हुई। उन्होंने कविता पढ़ते हुए कहा, मानवता का दुश्मन चीन, होगा अब अस्तित्व विहीन। तमन्ना बहराइची ने रचना सुनाई, वतन की आन के खातिर दिया है जां शहीदों ने, ऐसे वीर सपूतों को बारंबार नमन मेरा। अर्पिता मिश्रा ने पढ़ा, इस काल की करवट रोक सके उस महाकाल को बुलाती हूं, अब तो पुकार सुन लो भगवन तुमको पुकार लगाती हूं। कवि सुरेश सैनिक ने पढ़ा, इधर बीजिंग उधर लश्कर लिए तलवार बैठे हैं, लिए हम शांति का परचम हृदय को मार बैठे हैं।
विज्ञापन

आशुतोष श्रीवास्तव ने पढ़ा, काल सिर पर क्यों नचाना चाहते हो, सब मिटाकर क्या बचाना चाहते हो। शिवकुमार सिंह रैकवार ने पढ़ा, अये रे धृष्ट चीन एक इंच भूमि भारत की हड़प न पैहौ छप्पन इंची सीने से, कई देहैं बीजिंग मुक्त जिंग पिंग कमीने से। राजेश मलिक ने, धरती की गोद पुस्तक से वीर शहीदों के संबंध में लघु कथा सुनाई। कार्यक्रम संयोजक गुलाब चंद्र जायसवाल ने पढ़ा, बलिदानी वीरों का अब बलिदान व्यर्थ न जाएगा , बूंद-बूंद उनके लहू का जन-जन में रंग लाएगा। सन बासठ की भूलों का अब भूल सुधार जरुरी है, सूत ब्याज के साथ चीन से मोदी मूल्य चुकाएगा। इनके अतिरिक्त रवि सिंह, शिवनाथ शिखर, राकेश दुबे, कुणाल आदि ने अपनी अपनी रचनाएं सुनाईं। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बहराइच शाखा ने शहीद स्मारक पर चीन के राष्ट्रपति व उसके झंडे का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंद जागरण मंच के जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि चीनी यदि इस भूल में है कि भारत में अभी भी सफेद कबूतर उड़ाने वाले बैठे हैं तो वह स्वयं को अपडेट कर ले। गुरुप्रसाद सिंह जायसवाल ने कहा कि चीन हमारा प्राचीन शत्रु रहा है। इसकी ही चाल से आज भारत-नेपाल मैत्री को भी धक्का लगा है। सभी ने चीन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आयुष जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, अरविंद शुक्ल, अश्वनी वर्मा, विवेक पाठक, अमित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed