{"_id":"6afee7f01df78054740e3459","slug":"aimim-up-president-said-abdul-will-now-sit-on-chair-as-an-equal-and-will-become-sharer-in-power-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: 'अब्दुल अब बराबरी की कुर्सी पर बैठेगा, सत्ता में हिस्सेदार बनेगा', एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: 'अब्दुल अब बराबरी की कुर्सी पर बैठेगा, सत्ता में हिस्सेदार बनेगा', एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Thu, 19 Nov 2026 06:01 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:01 PM IST
सार
एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन और 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' के बैनर तले 26 नवंबर को लखनऊ में बड़े राजनीतिक एलान का दावा किया है। उन्होंने '20 और 20, कुल 40' का वोट समीकरण पेश करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन 2027 में भाजपा को सत्ता से नहीं हटा पाएगा और अब मुस्लिम व दलित वर्ग सत्ता में बराबरी की हिस्सेदारी लेंगे।
विज्ञापन
आईएमआईएम के यूपी प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बहराइच में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अब "अब्दुल" बराबरी के साथ राजनीति में हिस्सेदारी करेगा और सत्ता में भागीदार बनेगा।
विज्ञापन
शौकत अली ने 26 नवंबर को संविधान दिवस पर लखनऊ में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के बैनर तले आयोजित होने वाले एक संयुक्त कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक एलान किए जाने के संकेत भी दिए हैं। कहा कि, 26 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम में ऐसे एलान हो सकते हैं जो कई राजनीतिक दलों को झटका दे सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम मिलकर प्रदेश की राजनीति में एक नया विकल्प देने की तैयारी कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में गठबंधन की रणनीति और भविष्य की राजनीतिक दिशा का खुलासा किया जाएगा। 2017 के विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए, शौकत अली ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उस समय अखिलेश यादव के नेतृत्व में 'यूपी को यह साथ पसंद है' के नारे के साथ चुनाव लड़ने के बावजूद गठबंधन को अपेक्षित सफलता नहीं मिली थी। यह भी दावा किया कि प्रदेश में पिछले 10 वर्षों से भाजपा की सरकार है और ऐसे में सपा-कांग्रेस का गठबंधन 2027 में भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सफल नहीं होगा।
अपने गठबंधन के वोट समीकरण पर बात करते हुए शौकत अली ने कहा कि आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम दोनों का मजबूत जनाधार है। उन्होंने '20 और 20, कुल 40' का नारा देते हुए गठबंधन की चुनावी ताकत का दावा किया। उनके अनुसार, 2027 का विधानसभा चुनाव 2007 की तरह त्रिकोणीय मुकाबला वाला हो सकता है, जिसमें जिस दल या गठबंधन को 35 से 36 प्रतिशत वोट मिलेंगे, उसकी सरकार बनाने की संभावना अधिक होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथ है।
