Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   After five months, the train started running again between Nanpara-Mailani.

Bahraich News: पांच महीने बाद नानपारा-मैलानी के बीच फिर चली ट्रेन

Wed, 05 Nov 2025 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
After five months, the train started running again between Nanpara-Mailani.
बिछिया रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। - फोटो : बिछिया रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
बिछिया (बहराइच)। पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नानपारा-मैलानी मीटरगेज ट्रेन का संचालन मंगलवार को दोबारा शुरू हो गया। ट्रेन के पुनः संचालन से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जब ट्रेन बिछिया रेलवे स्टेशन पहुंची तो लोगों ने मिठाई बांटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

पलिया रेलवे स्टेशन के पास अटरिया गांव के समीप 30 मई 2025 को रेल पटरी बाढ़ की चपेट में आ गई थी, जिसके चलते नानपारा-मैलानी रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया था। मंगलवार को सुबह 11:40 बजे ट्रेन जैसे ही बिछिया स्टेशन पर पहुंची, लोगों ने तालियों और नारों से स्वागत किया। समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी की अगुवाई में नागरिकों ने ट्रेन के पायलट, गार्ड और स्टेशन मास्टर सुधांशु गिरी को बुके भेंट किया। इस मौके पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन


इस मौके पर भाकियू टिकैत के प्रदेश महासचिव मलकीत सिंह चीमा, प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत सिंह चीमा, परगट सिंह, ओमकार कौशल, सईद हाशमी, सगीर अंसारी, अनीस खान, बबलू राइनी, आर्यन कौशल, सुशील गुप्ता, फरीद अंसारी, और सोनू खान सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह और शाम को बढ़ाई जाएं ट्रेनें
समाजसेवी जंग हिंदुस्तानी के नेतृत्व में नागरिकों ने स्टेशन मास्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा। लोगों का कहना है कि ट्रेन का संचालन पुराने शेड्यूल पर किया जा रहा है, जिससे तहसील या जिला मुख्यालय जाने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। लोगों ने मांग रखी कि एक जोड़ी ट्रेन सुबह और एक जोड़ी शाम को चलाई जाए ताकि यात्री अपने कामकाज के अनुसार यात्रा कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed