{"_id":"5af7c5cb9b6e8b3d77665830f24932d7","slug":"advocates-gave-letter-to-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं ने पुलिस को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं ने पुलिस को सौंपा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पत्र सौंपकर अधिवक्ता साथी पर हुये हमले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। जिला अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एएसपी को सौंपे गये पत्र के जरिये कहा है कि पयागपुर निवासी राकेश सिंह अधिवक्ता संघ के सदस्य हैं।
विज्ञापन
गांव में अधिवक्ता के एक भूखंड को लेकर कुछ अराजकतत्वों ने अधिवक्ता राकेश सिंह पर सप्ताह भर पूर्व हमला कर घायल कर दिया था। मामले में क्षेत्र की पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा नहीं दर्ज किया। इससे वकीलों में आक्रोश है। एएसपी से मामले में हस्तक्षेप कर साथी पर हुये हमले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन