फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Advocate returning from wedding procession dies in road accident

Bahraich News: बरात से लौट रहे अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत

Tue, 30 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 30 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Advocate returning from wedding procession dies in road accident
शादी से लौट रहे युवक की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। विभिन्न थाना क्षेत्र में सोमवार की रात हुई दुर्घटनाओं में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली देहात के मोहरना गांव निवासी रवीन्द्र नाथ(34) दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता थे। सोमवार की रात वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बसंतापुर गांव जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेें उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाने आए मृतक के भाई प्रताप नरायण ने बताया कि मृतक अपने पिता की ननिहाल से बारात के लिए निकले थे। थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बाइक विद्युत पोल से टकरा गई थी। वहीं कोतवाली नगर के गुदड़ी निवासी पिक्कू कश्यप(28) सोमवार को बौंडी थाना क्षेत्र स्थित अपनी ससुराल धनौली रमपुरवा में बरात में शामिल होने गए थे। बरात के साथ पिक्कू पन्नहा गांव गया था। जहां से देर रात लगभग दो बजे वह ससुराल वापस जा रहा था। इसी दौरान हरदी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गदा मार खुर्द के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी गणनाथ प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

...........
जितेन्द्र दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed