फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   ADO Panchayat's salary stopped due to laxity in reference disposal

Bahraich News: संदर्भ निस्तारण में शिथिलता पर एडीओ पंचायत का वेतन बाधित

Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat's salary stopped due to laxity in reference disposal
बहराइच। संदर्भ निस्तारण के मामले में शिथिलता बरतने पर सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत का वेतन बाधित कर दिया गया है। एडीओ पंचायत से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 24 मार्च 2025 को भेजी गई आईजीआरएस का सहायक विकास अधिकारी (पं.) विकास खंड विशेश्वरगंज नरेंद्र चंद श्रीवास्तव द्वारा निस्तारण नहीं किया गया। नियत तिथि व निर्धारित समयान्तर्गत निस्तारण कर कार्रवाई न किए जाने के कारण उक्त प्रकरण डिफाॅल्टर की श्रेणी में प्रदर्शित हुआ है। इस कारण जनपद की रैकिंग प्रभावित हुई। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने एडीओ पंचायत का अप्रैल माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करते हुए तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed