फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Additional project manager arrested for medical college scam

मेडिकल कॉलेज घोटाले का आरोपी अपर प्रोजेक्ट मैनेजर गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
Additional project manager arrested for medical college scam
बहराइच। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में निर्माण के दौरान हुए लगभग 14.5 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोपी अपर परियोजना प्रबंधक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपर प्रोजेक्ट मैनेजर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के निर्माण के दौरान लगभग 14.5 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। इस प्रकरण में पांच अधिकारियों व 20 फर्म के ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों का जाल बिछाए थी।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के इंस्पेक्टर ओपी चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि मेडिकल कॉलेज का तत्कालीन अपर परियोजना प्रबंधक गिरीश चंद्र चतुर्वेदी निवासी भिटिया थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर किसी काम से बहराइच आया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाल ने तत्काल एसआई शैलेश सिंह, अरुण द्विवेदी व सिपाही शुभम दीक्षित को लखनऊ रोड पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने लखनऊ रोड पर मरी माता मंदिर के मुख्यद्वार के पास से तत्कालीन अपर प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार अपर प्रोजेक्ट मैनेजर गिरीश चंद्र चतुर्वेदी को जेल भेजा गया है। इससे पहले जेई राम आधार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस घोटाले में ये दूसरी बड़ी गिरफ्तारी है।
मेडिकल कॉलेज घोटाले के आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले की पुलिस टीम गोरखपुर, देवरिया, सुल्तानपुर, सीतापुर समेत अन्य जिलों में दबिश दे रही है। कोतवाल ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज घोटाले में दर्ज मुकदमे में नाम शामिल होने की जानकारी मिलते ही कई अधिकारी व ठेकेदार उत्तर प्रदेश से भाग गए हैं। पुलिस को खुफिया तंत्र से मिली जानकारी के अनुसार कई आरोपियों की लोकेशन प्रदेश के बाहर मिल रही है तो कई ने अपना मोबाइल ही बंद कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी दबोच लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed