फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Action on 47 Power Consumers

47 बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई

Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Action on 47 Power Consumers
बहराइच। विद्युत वितरण खंड कैसरगंज के एक्सईएन की अगुवाई में बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने फखरपुर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 47 उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जामंत्री ने विद्युत चोरी रोकने के लिए जनपद के अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे। इसी के तहत बुधवार को एक्सईएन कैसरगंज नंदलाल की अगुवाई में एसडीओ, जेई व विजलेंस की टीम ने फखरपुर क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। एक्सईएन नंदलाल ने बताया कि जांच के दौरान विद्युत चोरी के मामले में सात लोगों पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं 15 उपभोक्ता घरेलू कनेक्शनों पर व्यवसायिक कार्य करते मिले, इस पर उनको नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा 25 बड़े बकायेदारों के कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया है। एक्सईएन ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलेगा। सभी उपभोक्ता अपना बकाया विद्युत बिल शीघ्र जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed