{"_id":"68b9f4df1500154f1c0cd068","slug":"accused-of-murder-of-married-woman-for-dowry-bahraich-news-c-98-1-slko1009-136215-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप
Fri, 05 Sep 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
चरदा के नरैनापुर में विवाहिता की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - स्रोत : विभाग
चरदा/बहराइच। नरयनापुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
खैराधौकल रामगांव निवासी शाहनवाज ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उनकी पुत्री शायरा (30) निवासी नारायणपुर की मौत बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे हुई। शायरा की शादी को अभी तीन साल ही हुए थे।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि शायरा के शरीर पर चोट के कई निशान साफ दिखाई दे रहे थे, जिससे हत्या की आशंका और गहरी हो गई है। मायके पक्ष का कहना है कि दहेज की मांग को लेकर शायरा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
रुपईडीहा थाना प्रभारी महंत शर्मा ने बताया कि मामले में दहेज हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।