{"_id":"6ae4e40dbf0b07f6e6027f32","slug":"accused-of-hitting-an-advocate-with-a-car-arrested-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-159468-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अधिवक्ता को कार से टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अधिवक्ता को कार से टक्कर मारने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 31 Oct 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी को कार से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी मनीष जायसवाल को पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज अधिवक्ता कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन ने गिरफ्तारी न होने पर जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी थी।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि 23 अक्तूबर को पयागपुर क्षेत्र के कटेल निवासी अधिवक्ता अखिलेश त्रिपाठी न्यायालय आ रहे थे। उसी दौरान देहात कोतवाली क्षेत्र में मनीष जायसवाल ने कार से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। मामले में देहात कोतवाली में जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को अधिवक्ताओं ने आक्रोश मार्च निकालकर नारेबाजी की थी। साथ ही शनिवार से जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात आरोपी मनीष जायसवाल को बहराइच-लखनऊ राजमार्ग से गिरफ्तार कर लिया।