फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Accused of having an affair, married woman and young man hanged themselves

Bahraich News: प्रेम-प्रसंग का लगा आरोप, फंदे से झूले विवाहिता और युवक

Thu, 30 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 30 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Accused of having an affair, married woman and young man hanged themselves
बौंडी थानाक्षेत्र में विवाहिता व छात्र संदिग्ध मौत के बाद घर के बाहर जमा भीड़।
बहराइच/बौंडी। बौंडी थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता पर उसके चचेरे देवर के साथ प्रेम प्रसंग का आरोप लगा था। जिसके बाद मंगलवार की देर रात विवाहिता का उसके ही कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से शव लटकता मिला। वहीं, विवाहिता की मौत की सूचना गांव में फैलने के लगभग एक घंटे बाद चचेरे देवर का भी शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

दो मौतों की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतकों के घरों के सामने काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कौड़वा निवासी सुमन (24) का शव मंगलवार की देर रात लगभग दो बजे संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में दुपट्टे से लटकता मिला। उसकी मौत के लगभग एक घंटे बाद ही सुमन के घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर रहने वाले उसके चचेरे देवर मोहित (22) का शव भी मफलर के सहारे फंदे से लटकता मिला। मोहित एक निजी कॉलेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। इसको लेकर गांव में अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना बौंडी पुलिस को दी। बौंडी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया। घटना की जानकारी होने पर सीओ महसी जेपी त्रिपाठी व तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। दोनों ने जांच-पड़ताल की और ग्रामीणों से जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच की जा रही है। मोहित के पिता ने आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



घटना से पहले हुआ था विवाद
मोहित के पिता केशवराम वर्मा ने सुमन के जेठ पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाते हुए उन्होंने बताया कि मंगलवार की रात जेठ ने सुमन व मोहित के बीच प्रेम-प्रसंग का आरोप लगाते हुए बवाल किया था। उसने सुमन के साथी गाली-गलौज करते हुए जमकर पीटा था। जिसके बाद उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सुमन की मौत के बाद जेठ ने मोहित को फंसाने और समाज में बेइज्जत करने की धमकी दी थी। जिससे आहत होकर बेटे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही सुमन का जेठ फरार है।



डेढ़ साल की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

सुमन का मायका बिहार में है। ग्रामीण में चर्चा है कि घर वालों को उसके और मोहित के बीच प्रेम-प्रसंग को लेकर शंका थी। इसी बात को लेकर मृतका के घर में कहासुनी हुई थी और फिर यह घटना हुई। सुमन की डेढ़ साल की बेटी भी है। वह रो-रोकर मां को पुकार रही है। मां को ढूंढते हुए उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।



हॉरर किलिंग की अफवाएं
गांव में भारी संख्या में लोग प्रेम-प्रसंग को लेकर आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं। वहीं, एक पक्ष ऐसा भी है जो दबी जुबान से इसे हॉरर किलिंग का मामला बता रहे हैं। वे सुमन की हत्या करने की शंका जता रहे हैं।


हर पहलू की जांच

घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस टीम व फोरेंसिक ने मौके पर जांच की है। पुलिस जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- कुंवर ज्ञानंजय सिंह, प्रभारी एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed