{"_id":"67c89a85ae5e3193380c7804","slug":"accusation-of-extorting-money-in-the-name-of-appointment-bahraich-news-c-98-1-slko1011-127561-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नियुक्ति के नाम पर धन उगाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नियुक्ति के नाम पर धन उगाही का आरोप
Thu, 06 Mar 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
तेजवापुर(बहराइच)। तेजवापुर विकासखंड क्षेत्र में जनता जन समस्या, समाधान, ग्राम निगरानी व जागरूकता समिति नाम की संस्था पर धन उगाही का आरोप लगा है।
ग्राम पंचायत विजौवापुर निवासी मैनुद्दीन ने आरोप लगाते हुए बताया कि संस्था के कुछ लोग उनके पास आए थे और न्याय पंचायत डोकरी का प्रभारी बनाने के नाम पर 2500 रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने प्रधान सूरज शुक्ल से जानकारी ली, तो उन्होंने इसके फर्जी बताया। अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संस्था की ओर से वार्ड मेंबर के लिए 1000, ग्राम सभा कोऑर्डिनेटर के लिए 1500 व न्याय पंचायत प्रभारी के लिए 2500 की वसूली की जा रही है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस नाम की कोई संस्था कार्यरत नहीं है। जांच करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।