{"_id":"bb1915da894e6b5ec61bcc6d15cedc74","slug":"account-holders-will-give-version-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र के खाताधारक आज देंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र के खाताधारक आज देंगे बयान
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 04 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
नानपारा/नवाबगंज। नानपारा परिक्षेत्र के दो ग्राहक सेवा केंद्रों के ग्राहकों के रुपये लेकर चंपत हुए संचालक के खिलाफ लखनऊ से आई टीम ने नवाबगंज थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
नानपारा कोतवाली में भी तहरीर दी है। वहीं, अगैया और नवाबगंज में स्टेट बैंक के अधिकारियों ने बैनर टांगकर ग्राहकों को पासबुक और जमा रसीद के साथ शुक्रवार को नानपारा मुख्य शाखा पर बुलाया है।
अब तक 30 लाख के घोटाले का खुलासा हो चुका है। अनुमान है कि घोटाला तीन करोड़ से अधिक का है। अधिकारी जांच पूरी होने के बाद कुछ बोलने की बात कह रहे हैं।
गौरतलब है कि नानपारा नगर निवासी मोहम्मद अहमद अगैया बाजार और नवाबगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की फ्रेंचाइजी लेकर ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन करता था।
विज्ञापन
अगैया ग्राहक सेवा केंद्र पर 13 गांवों के डेढ़ हजार से अधिक खाताधारक लेनदेन करते थे, जबकि नवाबगंज ग्राहक सेवा केंद्र पर 27 गांव के 510 खाताधारकों का खाता खुला हुआ था।
लेकिन, जनवरी के प्रथम पखवारे में संचालक मोहम्मद अहमद दोनों ग्राहक सेवा केंद्रों पर ताला लगाकर फरार हो गया। अगैया में लगभग 15 लाख और नवाबगंज ग्राहक सेवा केंद्र पर ढाई करोड़ की चपत लगाने की बात उपभोक्ता कह रहे थे।
इस मामले में नानपारा बैंक शाखा के प्रबंधक प्रदीप कुमार सक्सेना ने जोनल कार्यालय लखनऊ को अवगत कराया था। उसी के तहत गुरुवार को लखनऊ से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक प्रशासन हसन अकबर जैदी, बहराइच मुख्य शाखा के प्रबंधक अरुण कुमार तिवारी नानपारा पहुंचे।
टीम ने नानपारा के शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार के साथ पहले अगैया पहुंचकर लोगों से बातचीत की, फिर नवाबगंज में जांच की।
दोनों स्थानों पर टीम ने बैनर टांग कर केंद्र से जुड़े खाताधारकों को जमा रसीद और पासबुक के साथ मुख्य शाखा नानपारा शुक्रवार को बुलाया है। ग्राहकों के बयान दर्ज कर उनके अभिलेख जमा करवाए जाएंगे। उसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
मुख्य प्रबंधक प्रशासन हसन अकबर ने कहा कि जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है। नवाबगंज में लोगों का बयान दर्ज करने के बाद टीम ने नवाबगंज थाने में पहुंचकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक मोहम्मद अहमद को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष मोहम्मद यासीन ने बताया कि स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की तहरीर संचालक मोहम्मद अहमद के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 व 406 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, नानपारा में भी टीम ने अगैया केंद्र के मामले में तहरीर दी है।