{"_id":"5ef37d828ebc3e42bf77fa34","slug":"accident-bahraich-news-lko5275493145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे जा रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे जा रहे अधेड़ को ट्रक ने कुचला, मौत
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। मिहींपुरवा मार्ग पर सब्जी मंडी के निकट पैदल जा रहे अधेड़ को मंगलवार शाम को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कालेज ले जाते समय अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत नगर के मोहल्ला बेलदारन टोला निवासी जगदीश कुमार गुप्ता (50) मंगलवार शाम को मिहींपुरवा मार्ग पर सब्जी मंडी के पास जा रहे थे। इसी दौरान मिहींपुरवा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को कुचल दिया। जिससे अधेड़ का एक पैर पूरी तरीके से कुचल गया।
घायल को लेकर सभी सीएचसी नानपारा पहुंचे। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर हादसेे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में कर लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर जेलरभेजा जाएगा।