{"_id":"5d13adb78ebc3e3cae788fec","slug":"absent-from-meeting-bahraich-news-lko4674256100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के बैठक से नदारद रहे अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के बैठक से नदारद रहे अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
बहराइच। सदर तहसील सभागार में बुधवार को तहसील स्तरीय अनुश्रवण व समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसमें गो-आश्रय स्थल में बिजली, पानी व इलाज की व्यवस्था की समीक्षा होनी थी लेकिन तेजवापुर व चित्तौरा के बीडीओ, वन क्षेत्राधिकारी व पशु चिकित्सक नदारद रहे। इस पर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
सदर तहसील परिसर में बुधवार को शासन के निर्देश पर तहसील स्तरीय अनुश्रवण व समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने की।
बैठक में स्थायी गोवंश आश्रय स्थल बड़ागांव में 92, कटरा बहादुरगंज में 37, फुवरिया में 20, गुदुवापुर में 78, नगर पालिका परिषद बहराइच के पटखौली में 257, रिसिया के कान्हा आश्रय में 44 पशुओं के होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से कान्हा व गोवंश आश्रय स्थल पर छाया, विद्युत व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली तो पता चला कि पटखौली आश्रय स्थल को छोड़कर कहीं भी बिजली की व्यवस्था नहीं है। वहीं भैंसहा व रिसिया को छोड़कर कहीं भी पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण व गलाघोंटू का टीका नहीं लगाया गया है।
एसडीएम ने बताया कि पहली बार में भरण-पोषण के रूप में उपलब्ध करायी गयी धनराशि का समायोजन विवरण बीडीओ चित्तौरा, रिसिया व हुजूरपुर द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है। विवरण उपलब्ध कराने के लिए सभी को तीन दिन का समय दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि बैठक में बीडीओ चित्तौरा, तेजवापुर तथा कृषि विभाग व वन विभाग के अधिकारी नदारद रहे। इस पर सभी से स्पष्टीकरण तलब करते हुए रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। इस मौके पर सीओ सिटी, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, बीडीओ रिसिया रविशंकर प्रधान व एडीओ पंचायत रिसिया भूपेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।