Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   125 kg of rasgullas made from contaminated chhena were destroyed.

Bahraich News: 125 किलो दूषित छेना के रसगुल्ले नष्ट कराए

Tue, 03 Nov 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 03 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
125 kg of rasgullas made from contaminated chhena were destroyed.
जरवलरोड इलाके में दुकान में जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। -स्रोत : विभाग
बहराइच। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट और दूषित सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमों ने सोमवार को विभिन्न बाजारों में छापा मारा। जरवल रोड, कैसरगंज, रिसिया और गंभीरवा बाजार में कार्रवाई से दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


पहली टीम ने जरवल रोड के तूफानी चौराहे पर स्थित बंगाली मिष्ठान भंडार की जांच की। यहां फ्रीजर में कई दिन पुराने और दूषित छेना रसगुल्ले मिले। इनकी मात्रा करीब 125 किलो थी। टीम ने मौके पर ही रसगुल्लों को नष्ट करा दिया। कार्रवाई के बाद बाजार में मिठाई की कई दुकानें बंद हो गईं।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने कैसरगंज स्थित झगरू स्वीट शॉप से खोया और तहसील के निकट बद्री स्वीट शॉप से दूध बर्फी व मिल्क केक के नमूने लिए।

दूसरी टीम ने रिसिया बाजार स्थित विनायक इंटरप्राइजेज से छेना रसगुल्ला और गुलाब जामुन, गंभीरवा बाजार के यादव मिष्ठान भंडार से दूध बर्फी व मिल्क केक और सुरेश स्वीट शॉप से पेड़े का नमूना लिया। शिवनगर स्थित एक प्रतिष्ठान से दूध का नमूना भी संग्रहित किया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई में सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. अमर सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह, विनय कुमार, आदित्य वर्मा, मुकेश कुमार, अनूप कुमार, कृपा शंकर और प्रीती वर्मा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed