फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   abhigyan of bahraich honoured in youth ministry

युवा मंत्रालय से अभिज्ञान सम्मानित

Wed, 22 Jul 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Wed, 22 Jul 2015 10:19 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कहते हैं पूत के पांव पालने में नजर आते हैं। इन पंक्तियों को सूफीपुरा निवासी अभिज्ञान ने सच कर दिया है।
विज्ञापन


दो वर्षों तक राष्ट्रीय सेवा योजना के जरिए अभिज्ञान ने जरूरतमंदों की सेवा की। इसके लिए हाल ही में उन्हें खेल एवं युवा मंत्रालय ने ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। है।

शहर के सूफीपुरा निवासी मोहल्ला स्थित हनुमानपुरी कालोनी निवासी अभिज्ञान निगम पंजाब के लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 से 2015 तक राष्ट्रीय सेवा योजना में सक्रिय सहभागिता करते हुए अभिज्ञान ने गरीबों व जरूरतमंदों की सेवा की।

विश्वविद्यालय ने अभिज्ञान के इस कार्य को खेल एवं युवा मामले मंत्रालय भारत सरकार तक पहुंचाया। इसके लिए मंत्रालय ने अभिज्ञान को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी अभिज्ञान ने 28 मार्च को पृथ्वी को हरा भरा बनाने व प्रदूषण से मुक्त रखने जैसे कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा का परिचय दिया।

इसके लिए उत्तरा एवं वर्ल्ड वाइड फंड ने सम्मानित किया। उन्होंने वर्ष 2014 में हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड के प्रोजेक्ट सनलाइट और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित समाजिक जागरूकता के कार्यक्रम यूथ वेब मेें सफल प्रदर्शन किया।


इसके आधार पर उन्हें उत्तर प्रदेश के ब्रांड अंबेसडर बनने का गौरव हासिल किया था। अभिज्ञान ने इस सफलता का श्रेय पिता सत्येंद्र निगम, मां अंजू निगम व गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed