{"_id":"6769acdbeb7695347a0d6045","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-124418-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। जबकि बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बालिका को मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उपचार किया जा रहा है।
श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना क्षेत्र स्थित गनेश ज्योत गांव निवासी पुत्तन (38) रविवार को भिनगा थाना के लालपुर अयोध्या गांव के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। वहीं, मोतीपुर थाना के कठौतिया गांंव निवासी मनोज साहनी की चार वर्षीय बेटी रचना को रविवार की रात गांव स्थित सड़क पर पैदल जाते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और खंती में पलट गया। जिससे बालिका के साथ ट्रैक्टर चालक भी घायल हो गया। परिजन बालिका को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं, चालक के परिजन उन्हें लखीमपुर खीरी स्थित अस्पताल ले गए।